Trending

Dense कोहरे ने रोकी दिल्ली की रफ्तार

Dense Fog Disrupts Air and Rail Traffic in Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह घने कोहरे का व्यापक असर देखने को मिला, जिससे हवाई और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कम दृश्यता के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में बाधा आई। आकाशवाणी से बातचीत में दिल्ली हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि दृश्यता बेहद कम होने के चलते लगभग 10 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि कई अन्य उड़ानें देरी से संचालित हुईं। कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी साफ नजर आया। रेलवे के दिल्ली मंडल के अनुसार, आज दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि करीब 17 ट्रेनें तीन घंटे से अधिक विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले उड़ान और ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker