Goa जिला पंचायत चुनाव में मतदान
Voting Underway in Goa District Panchayat Elections

गोवा/प्रतिनिधि : गोवा में बहुचर्चित जिला पंचायत चुनावों के लिए आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। इस चुनाव में तटीय राज्य की सभी 50 जिला पंचायत सीटों पर 200 से अधिक उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत का फैसला होना है। मतदान प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मतदाता भाग ले रहे हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, करीब 86 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें लगभग 42 लाख पुरुष और 44 लाख महिलाएं शामिल हैं। सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे राज्य में 1,284 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें उत्तरी गोवा में 658 और दक्षिणी गोवा में 626 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
इस बार चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। मतदाता पारंपरिक मतपत्रों के जरिए अपने वोट डाल रहे हैं। मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गिनती 22 दिसंबर को की जाएगी। चुनाव परिणामों को लेकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



