Andaman-निकोबार में श्रमिक कल्याण को बढ़ावा
Promoting Labour Welfare in Andaman and Nicobar Islands

विशेष/प्रतिनिधि : अंडमान और निकोबार द्वीप समूह भवन एवं अन्य निर्माण कार्य कल्याण बोर्ड की 32वीं बैठक कल श्रम आयुक्त कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष एवं सचिव एल. कुमार, आईएएस ने की। बैठक में केंद्र सरकार के नामांकित प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, नियोक्ताओं तथा ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी सहायता प्रदान करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। अध्यक्ष ने द्वीपों के विभिन्न निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों के बीच योजनाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग कर बोर्ड की योजनाओं और गतिविधियों की जानकारी व्यापक स्तर पर पहुंचाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बोर्ड ने 13.39 लाख रुपये की राशि जारी करने को मंजूरी दी। यह राशि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दर्ज 80 दावों के निपटान के लिए है। सभी लाभ डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में भेजे जाएंगे।



