Trending

Worker के भरोसे पर खरे उतरे महेंद्रशेठ घरात

Mahendrasheth Gharat Lives Up to Worker's Trust

विशेष/प्रतिनिधी : अंतरराष्ट्रीय मजदूर नेता महेंद्रशेठ घरात ने राजनीति और सामाजिक कार्यों के साथ-साथ श्रमिक हितों को प्राथमिकता देते हुए एक बार फिर मजदूरों का भरोसा मजबूत किया है। उनके नेतृत्व में एनएमजीकेएस संगठन की ओर मजदूरों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में स्पीडी मल्टीमोड जेएनपीए के 450 मजदूरों और जेएनपीए के 400 सफाई मजदूरों ने महेंद्रशेठ घरात का नेतृत्व स्वीकार किया है।

इसी क्रम में मे. ब्रॉड मार्केटिंग एंड एडमिनिस्ट्रेटिव नेटवर्क प्रा. लि. (बाबाजी शिवराम, धुतुम) गोदाम में कार्यरत मजदूरों के वेतन में बढ़ोतरी का समझौता 16 दिसंबर को सुखकर्ता-शेलघर में संपन्न हुआ। समझौते के तहत 2,500 रुपये वेतन वृद्धि, 5,000 रुपये सकल वेतन बोनस और श्रमिकों व उनके परिवारों के लिए मेडिक्लेम सुविधा देने पर सहमति बनी। एक वर्ष की वेतन वृद्धि का अंतर जनवरी के वेतन के साथ दिया जाएगा, जिससे श्रमिकों में खुशी का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker