Ranchi-लखनऊ नई ट्रेन को मंजूरी
Ranchi-Lucknow New Train Approved
झारखंड/प्रतिनिधि : झारखंड को रेल यात्राओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्रालय ने कई नई ट्रेनों के परिचालन और पुराने रूटों पर फेरों में बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है। पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के बाद यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि रांची से लखनऊ के बीच एक नई ट्रेन शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है, जो पलामू और अयोध्या मार्ग से होकर लखनऊ पहुंचेगी। इससे झारखंड से उत्तर प्रदेश की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
इसके साथ ही रांची–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब रोजाना चलाई जाएगी। सप्ताह में तीन दिन यह ट्रेन लोहरदगा–पलामू रूट से और चार दिन हजारीबाग–कोडरमा के रास्ते संचालित होगी। झारखंड के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने रेल मंत्री को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा था, जिसके बाद इन महत्वपूर्ण मांगों को मंजूरी प्रदान की गई।