Country भर में शीतलहर का अनुमान
Cold Wave Forecast Across The Country
मुंबई/प्रतिनिधि : मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक के भीतरी इलाकों, ओडिसा, तेलंगाना और पश्चिमी मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी रहेगी और शीतलहर का असर और बढ़ सकता है।
उधर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों—असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा—के साथ ओडिसा में भी कोहरे और ठंड का प्रभाव बना रह सकता है। इस बीच, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है।
वहीं, दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता लगातार बिगड़ रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसत AQI 329 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।