Trending

संसद में गरमाई बहस, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

A Heated Debate Erupted in Parliament, With Prime Minister Modi Also Targeted

दिल्ली/प्रतिनिधी : संसद में वंदे मातरम् को लेकर हुई बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार वंदे मातरम् को मुद्दा बनाकर देश की वास्तविक समस्याओं और सच्चाई को छिपाने की कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि आज जरूरत इस बात की है कि देश की असल स्थिति पर चर्चा हो बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर लेकिन सत्तापक्ष भावनात्मक मुद्दों को उछालकर जनता का ध्यान भटका रहा है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा, “मोदी जितना समय प्रधानमंत्री रहे हैं, उससे अधिक वर्षों तक पंडित जवाहरलाल नेहरू जेल में रहकर इस देश की सेवा करते रहे। आज उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाना इतिहास का अपमान है।”

प्रियंका गांधी के इन तीखे बयान से सदन का माहौल गर्मा गया और सत्ता पक्ष के कई सांसदों ने इसका विरोध किया। वंदे मातरम् पर हुई इस बहस ने राजनीतिक तापमान एक बार फिर बढ़ा दिया है, जिससे आगामी सत्र में भी इस मुद्दे पर चर्चा जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker