Trending

Chamba में पर्यटन विकास की नई योजनाएँ

New Tourism Development Plans in Chamba

हिमाचल प्रदेश/प्रतिनिधि : चम्बा जिले को पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें आगामी पर्यटन सीजन से पहले लागू कर दिया जाएगा। उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि हिमाचल को पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने के लिए प्रयास तेज़ किए गए हैं और उसी कड़ी में जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को उन्नत सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चमेरा डैम के किनारे स्थित तलेरु बोटिंग पॉइंट को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। इसके तहत गांव पलेई और टिपरी तक पर्यटकों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने की योजना तैयार की गई है। साथ ही, तलेरु में जैटी के संवर्धन का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिससे यहां रोमांचक जल-गतिविधियाँ और सुविधाएं बढ़ाई जाएँगी।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि इस वर्ष डलहौज़ी में विंटर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा, जिससे सर्दियों के मौसम में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, जिले की लोक कला, संस्कृति और प्राचीन मंदिरों को एक साथ जोड़ते हुए एक नया पर्यटन सर्किट विकसित किया जा रहा है, जो चम्बा की पारंपरिक विरासत को देश-दुनिया के सामने पेश करेगा।

प्रशासन का मानना है कि इन योजनाओं से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker