Maharashtra के किसानों को बड़ी राहत, जून तक कर्जमाफी

Major relief for Maharashtra farmers: Loan waiver by June

विशेष/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य के कृषि मंत्री दत्ता भरणे ने कर्जमाफी को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट देते हुए इसकी संभावित तारीख घोषित की है। उन्होंने बताया कि कर्जमाफी पर गठित परदेशी समिति अप्रैल के पहले हफ्ते में अपना विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी, जिसके बाद 30 जून तक किसानों को कर्जमाफी देने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। मंत्री भरणे ने कहा कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों द्वारा गठित परदेशी समिति यह तय करेगी कि किन घटकों को कर्जमाफी के दायरे में शामिल किया जाना चाहिए और किसानों को किस तरीके से राहत दी जाए। समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी।

उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों की मदद के लिए विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी है। लगभग 1 करोड़ 31 लाख किसानों और 1 करोड़ 2 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने अब तक 28 जीआर जारी करते हुए किसानों को प्राथमिक सहायता प्रदान की है। कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की राहत मिलने की उम्मीद के साथ राज्य ने पहले ही किसानों को सहायता देना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि किसानों की KYC प्रक्रिया युद्धस्तर पर चल रही है और जल्द ही पूरी हो जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker