Trending

Gujarat जोड़ो रैली में जूता कांड, राजनीति गरमाई

Shoe Scandal in Gujarat Jodo Rally, Politics Heated Up

गुजरात/प्रतिनिधी : जामनगर में आम आदमी पार्टी की “गुजरात जोड़ो” रैली के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब मंच पर भाषण दे रहे आप नेता और विधायक गोपाल इटालिया पर एक व्यक्ति ने जूता फेंक दिया। यह व्यक्ति कथित रूप से कांग्रेस से जुड़ा बताया जा रहा है। जूता इटालिया को नहीं लगा और वह पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना के तुरंत बाद रैली स्थल पर अफरातफरी फैल गई और आप कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लिया। घटना के बाद गोपाल इटालिया ने शांत रहने की अपील की और स्पष्ट किया कि वे आरोपी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से उनके मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ता और यह आंदोलन को रोक नहीं सकतीं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने इस हमले को राजनीतिक साजिश करार दिया। उनका आरोप है कि गुजरात में आप की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा और कांग्रेस दोनों घबराए हुए हैं, इसलिए इस तरह की हरकतें की जा रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रैली स्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker