Trending

Uttarakhand में एलिफेंट सफारी शुरू ; पर्यटकों में उत्साह

Elephant Safari Starts in Uttarakhand; Excitement in Tourists

उत्तराखंड/प्रतिनिधी : उत्तराखंड में लगभग सात साल के अंतराल के बाद एलिफेंट सफारी दोबारा शुरू हो गई है। इस बहुप्रतीक्षित सफारी का औपचारिक शुभारंभ ऋषिकेश के पास स्थित राजाजी टाइगर रिज़र्व के चीला रेंज से किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों ही बेहद उत्साहित नजर आए।

प्रमुख वन संरक्षक आर.के. मिश्र ने बताया कि एलिफेंट सफारी पर्यटकों को जंगल की अनोखी सैर का रोमांचक अनुभव देती है। उन्होंने कहा, “हाथी पर बैठकर जंगल और वन्यजीवों को नज़दीक से देखना बिल्कुल अलग अनुभव है। हाथी और मानव का रिश्ता सदियों पुराना है और देश के कई राज्यों में यह अनुभव पहले से उपलब्ध है। अब उत्तराखंड में इसका दोबारा शुरू होना पर्यटकों को आकर्षित करेगा।”

वन विभाग का मानना है कि एलिफेंट सफारी न केवल पर्यटकों को नया एडवेंचर अनुभव देगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, इससे जंगल और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। विभाग ने यह भी बताया कि सफारी के दौरान पर्यावरण और वन्यजीव सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।राजाजी टाइगर रिज़र्व में इस सफारी की शुरुआत से पर्यटन क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं, और आने वाले समय में यह उत्तराखंड की पर्यटन गतिविधियों का एक प्रमुख आकर्षण बन सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker