Trending

Bijapur: नौ महिला माओवादी समेत 18 ढेर

Bijapur: Including nine women,18 Maoists killed

छत्तीसगढ़/प्रतिनिधि : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके में मंगलवार को हुई भीषण मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। इनमें नौ महिला माओवादी भी शामिल हैं। यह मुठभेड़ करीब 23 घंटे तक चली, जिसकी पुष्टि बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने की।सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं, जिनमें एलएमजी, एके-47, एसएलआर, इंसास रायफल, 303 बोर की बंदूक, रॉकेट लॉन्चर, ग्रेनेड, रेडियो सेट, स्कैनर और माओवादी साहित्य शामिल है। बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है।

मुठभेड़ के दौरान तीन जवान शहीद हुए, जिन्हें आज बीजापुर स्थित नई पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर गृह नगर के लिए रवाना किए गए। दो घायल जवानों का इलाज रायपुर में जारी है।आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि मारे गए माओवादियों में कंपनी नंबर-2 का कमांडर वेल्ला मोड़ियम भी शामिल है, जिस पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने इसे सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker