
Teachers-कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, कल सभी स्कूल बंद ?
Teachers and staff announce strike, all schools closed tomorrow?
पुणे/प्रतिनिधि : टीईटी से जुड़े सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने, सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की लंबित भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू करने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर महाराष्ट्र में बड़ा आंदोलन खड़ा हो गया है। इसी सिलसिले में राज्यभर की सभी शालाएँ कल एक दिवस के लिए बंद रखी जाएँगी.
शिक्षक व शिक्षकेतर संघटना समन्वय समिती की बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मती से लिया गया। प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षक, मुख्याध्यापक, संस्थाचालक तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनेक संघटनाएँ इस संयुक्त समिति का हिस्सा हैं। समिति ने घोषणा की है कि कल सभी जिल्हाधिकारी कार्यालयों पर भव्य मोर्चा काढा जाएगा और सरकारपर दाबाव निर्माण किया जाएगा।
समन्वय समिती के अध्यक्ष शिवाजी खांडेकर ने बताया कि सरकार ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन मांगें अभी भी प्रलंबित हैं। टीईटी संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार के बिना अनेक शिक्षक अन्यायग्रस्त हो रहे हैं। वहीं ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली और शिक्षकेतर भर्ती प्रक्रिया वर्षों से अटकी हुई है।
समिति का कहना है कि यदि सरकार ने इस बार भी ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और उग्र किया जाएगा।



