Trending

Maharashtra नगरनिगम चुनाव : शिंदे सेना–भाजपा आमने-सामने

Maharashtra Municipal Corporation Elections: Shinde Sena-BJP Face-Off

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र की विभिन्न नगर पालिकाओं के लिए जारी मतगणना में इस बार मुकाबला सिर्फ विपक्ष बनाम सत्ताधारी गठबंधन का नहीं, बल्कि महायुती के भीतर भी तेज़ी से बढ़ती खींचातानी का रहा। शिंदे सेना और भाजपा, जो महायुती के प्रमुख घटक दल हैं, कई सीटों पर आमने-सामने दिखाई दिए। इससे मतगणना का माहौल और अधिक रोचक और तनावपूर्ण हो गया।

कई नगर निकायों में दोनों दलों के उम्मीदवारों में वोटों का अंतर बेहद कम रहा। मतगणना केंद्रों पर कभी भाजपा आगे दिखी तो कुछ ही मिनटों बाद शिंदे सेना बढ़त लेती नजर आई। इस उतार-चढ़ाव ने समर्थकों की धड़कनें बढ़ा दीं। गठबंधन होने के बावजूद दोनों दल अपनी-अपनी सीटों पर बंपर जीत का दावा कर रहे थे, जिससे अंदरूनी प्रतिस्पर्धा साफ झलक रही थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर महायुती में सीट बंटवारे को लेकर जारी असंतोष इस टक्कर का बड़ा कारण है। कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने खुलकर बताया कि तालमेल की कमी से वोट बंटे और मुकाबला और पेचीदा हो गया।अंतिम नतीजों के आने तक दोनों दल अपनी-अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिखे, लेकिन मतगणना ने यह साफ कर दिया कि महायुती के भीतर की खींचातानी आने वाले चुनावों में बड़ा राजनीतिक संकेत साबित हो सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker