Trending

World Cup विजेता चंपा ठाकुर ने छात्राओं को किया प्रेरित

World Cup winner Champa Thakur inspired the girls

जिला चंबा की बेटी और कबड्डी विश्व कप विजेता चम्पा ठाकुर का पी.एम. श्री कन्या विद्यालय चंबा में भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही चम्पा विद्यालय पहुँचीं, छात्राओं ने जोरदार तालियों और नारों से उनका अभिनंदन किया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने चम्पा ठाकुर को सम्मानित किया और उन्हें जिले का गौरव बताया।

समारोह में संबोधित करते हुए चम्पा ठाकुर ने कहा कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है। उन्होंने बेटियों को खेल और शिक्षा दोनों में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथ ही सरकार से मांग करते हुए कहा कि उन्हें भी अन्य खिलाड़ियों की तर्ज पर एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि और सरकारी नौकरी दी जाए, ताकि खिलाड़ियों का मनोबल और मजबूत हो सके।

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने चम्पा और उनके परिवार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर चम्पा ने चंबा का नाम रोशन करके जिले को गर्व महसूस करवाया है। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं से भी चम्पा की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker