Trending

Ayodhya flag-hoisting; समारोह में बोले मोहन भागवत—‘सैकड़ों बलिदानों का सपना आज साकार हुआ’

Mohan Bhagwat said at the Ayodhya flag-hoisting ceremony, "The dream of hundreds of sacrifices has come true today."

अयोध्या; प्रतिनिधि : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित ध्वजारोहण उत्सव ऐतिहासिक भावनाओं के बीच सम्पन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराकर इस पावन क्षण को सभी राम भक्तों के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

समारोह के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भावुक होते हुए बोले कि यह दिन उन सभी तपस्वियों, साधकों और बलिदानियों को समर्पित है जिन्होंने जीवनभर राम मंदिर निर्माण के संकल्प को साधा। उन्होंने कहा,

“आज हम सबके लिए यह सार्थकता का दिन है। अनेक लोगों ने इस मंदिर के लिए सपना देखा, अनगिनत लोगों ने प्रयास किए, कईयों ने अपने प्राण तक अर्पण कर दिए। आज उनकी आत्माएं तृप्त हुई होंगी। वास्तव में अशोक जी को भी आज शांति मिली होगी… उन्होंने अपने प्राण दिए, अपना पसीना बहाया और जो पीछे रहे, उन सभी के मन में यह भावना थी कि मंदिर अवश्य बनेगा। आज वह शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। ध्वजारोहण हो गया… और हमने इसे अपनी आंखों से देखा।”

भागवत ने इसे “राष्ट्रीय आत्मविश्वास के पुनर्जागरण का क्षण” बताते हुए कहा कि यह केवल ध्वजारोहण नहीं, बल्कि देश के सांस्कृतिक स्वाभिमान का प्रतीक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker