Trending

Flag hoisting in Ayodhya: पीएम मोदी बोले—‘सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है’

Flag hoisting in Ayodhya: PM Modi said, "A resolution of centuries is being fulfilled today."

अयोध्या; प्रतिनिधि : अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ मंदिर के शिखर पर भगवा धर्म ध्वज फहराया। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने हजारों श्रद्धालुओं में उत्साह और भावनाओं का अद्भुत संचार देखने को मिला।

ध्वजारोहण के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का दिन भारत की सांस्कृतिक चेतना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “आज अयोध्या नगरी एक और ऐतिहासिक क्षण की गवाह बन रही है। संपूर्ण भारत और विश्व राममय है। हर राम भक्त के हृदय में अपार और अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है।”

प्रधानमंत्री ने भगवा ध्वज के महत्व पर बोलते हुए कहा कि इसका रंग त्याग, शक्ति और धैर्य का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ध्वज पर अंकित सूर्यवंश की ख्याति और कोविदार वृक्ष राम राज्य के आदर्शों व मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लोकमंगल भावना का प्रतिरूप है।

पीएम मोदी ने कहा, “यह ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि सदियों से चले आ रहे संकल्प, सफलता और स्वप्नों के साकार होने का प्रतीक है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker