
Winter Session में गूँजेगा पनवेल बस डिपो मुद्दा – बीजेपी (MLC) विक्रांत पाटील
Panvel Bus\ Depot Issue to Resonate at Winter Session – BJP (MLC) Vikrant Patil
पनवेल; तुषार पाटील — पनवेल बस डिपो के पुनर्विकास, सुविधाओं की कमी और बढ़ते यात्री दबाव का मुद्दा आगामी हिवाळी अधिवेशन (शीतकालीन अधिवेशन) में जोरदार तरीके से उठने वाला है। विधान परिषद सदस्य (MLC) विक्रांत पाटील ने पनवेलकरों की बढ़ती शिकायतों, बस सेवाओं में बार-बार आने वाली बाधाओं, डिपो की स्थिति और आवश्यक सुविधाओं के अभाव पर सरकार से ठोस जवाब और त्वरित कार्रवाई की मांग करने की तैयारी कर ली है।
एमएलसी विक्रांत पाटील ने कहा,
पनवेल बस डिपो केवल पनवेलकरों के लिए ही नहीं, बल्कि रायगढ़ जिले के बड़े हिस्से के लिए भी एक महत्वपूर्ण परिवहन केंद्र है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर अपर्याप्त सुविधाएँ होना यात्रियों के लिए चिंताजनक है. इसलिए यह मुद्दा हिवाळी अधिवेशन में मजबूती से उठाएंगे। पनवेल बस डिपो के पुनर्विकास की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन BOT पद्धति से बनने वाले इस बस डिपो के निर्माण का मामला पर्यावरण NOC के इंतजार में उलझा हुआ है।MLC विक्रांत पाटिल ने कहा कि हम इसका अध्ययन कर रहे हैं कि यदि इसे खुद सरकार बनाए और बस डिपो की हाइट का मुद्दा हाल हो जाएगा।असल में BOT पर कॉन्ट्रैक्टर इसकी जो डिजाइन पेश किया है उसमें डिपो के साथ शॉपिंग मॉल, थिएटर होटल आदि सुविधाएं शामिल हैं जिससे बस टर्मिनल बिल्डिंग की हाइट बढ़ रही है, और EC की परमिशन की जरूरत है, विक्रांत पाटिल की मानें तो हाइट कम करके बस डिपो बनाया जा सकता है।
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं का कहना है कि बस डिपो की वर्तमान स्थिति यात्रियों के लिए अत्यंत असुविधाजनक है। ऐसे में बीजेपी MLC विक्रांत पाटील की पहल से पनवेल बस डिपो के विकास को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।



