Women’s: टी20 वर्ल्ड कप जीत भारत की ऐतिहासिक जीत
India Wins Historic Women's T20 World Cup
नई दिल्ली; प्रतिनिथि :ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को हार्दिक बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विजय खेल जगत में भारत की महिला खिलाड़ियों के जज़्बे और मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने टीम की प्रतिबद्धता, संघर्षशीलता और देश का गौरव बढ़ाने वाली इस उपलब्धि की सराहना की।

भारत ने पूरे टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले में भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहली बार आयोजित ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया। खिलाड़ियों के इस ऐतिहासिक प्रयास की पूरे देश में सराहना हो रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपना संदेश साझा करते हुए कहा कि टीम की यह जीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगी और दृष्टिबाधित खिलाड़ियों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी।