Trending

CIDCO’s की पहली ‘फर्स्ट कम, फर्स्ट सर्व’ योजना: 4,508 घरों की बिक्री आज से शुरू

CIDCO's first 'First Come, First Serve' scheme: Sales of 4,508 homes begin today

नवी मुंबई प्रतिनिधि  : सिडको ने अपने इतिहास में पहली बार ‘प्रथम आए, प्रथम पाए’ (First Come, First Serve) तत्त्व पर आधारित 4,508 तैयार घरों की बड़ी आवास योजना की घोषणा की है। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार, 22 नवंबर 2025 को दोपहर 4 बजे से शुरू हो गई है।

योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए नवी मुंबई के तळोजा, द्रोणागिरी, घणसोली, खारघर और कळंबोली स्थित सिडको के गृहसंकुलों में 4,508 सदनिकाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इस बार लॉटरी प्रणाली के स्थान पर आवेदकों को सीधे अपनी पसंद की सदनिका चुनने का विकल्प दिया गया है।

सिडको के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक विजय सिंघल ने बताया कि यह योजना आम नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रहे नवी मुंबई में घर लेने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि पहली बार आवेदकों को अपनी पसंद का घर चुनने की आजादी दी गई है, जिससे वे अपने सपनों का घर वास्तविक रूप दे सकेंगे।

उपलब्ध 4,508 तैयार सदनिकाओं में से 1,115 सदनिका आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए और 3,393 सदनिका निम्न आय वर्ग के लिए निर्धारित हैं। EWS श्रेणी के आवेदकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.50 लाख रुपये की सब्सिडी मिलेगी। पात्रता की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक अपनी पसंद का घर चुन सकेंगे और पूरी राशि जमा करने पर तुरंत कब्जा प्रदान किया जाएगा।

सभी गृहसंकुल नवी मुंबई के विकसित नोड में स्थित हैं और उपनगरीय रेल, मेट्रो, हाईवे और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अच्छी कनेक्टिविटी रखते हैं।

ऑनलाइन आवेदन cidcofcfs.cidcoindia.com पर किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि पात्र आवेदक 28 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से अपनी पसंद की सदनिका का चयन कर सकेंगे। सिडको ने नागरिकों से निर्धारित अवधि में शीघ्र आवेदन करने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker