
MLC विक्रांत पाटील को ‘राज्य चुनाव समन्वयक’ की विशेष जिम्मेदारी
MLC Vikrant Patil Appointed as State Election Coordinator
मुंबई, प्रतिनिधिः महाराष्ट्र में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के आगामी चुनावों की तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी ने राज्यस्तरीय चुनाव संचालन समिति की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण समिति में आमदार विक्रांत पाटील को ‘राज्य चुनाव समन्वयक’ की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। नगरपालिका, नगरपंचायत, पंचायत समिति, जिला परिषद और महानगरपालिका—इन सभी चुनावों का चरणबद्ध आयोजन जल्द शुरू होने वाला है। ऐसे समय में भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण एवं राज्य चुनाव प्रभारी तथा राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में चुनाव संचालन समिति का गठन किया, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं को प्रमुख भूमिकाएँ दी गई हैं।
कार्यकुशल हैं विक्रांत पाटिल, संभाल चुके हैं कई जिम्मेदारियां
विधायक विक्रांत पाटील इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं चुनावी दायित्व सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। इसी अनुभव और कार्यकुशलता के आधार पर पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव हजारों कार्यकर्ताओं से सीधे जुड़े होते हैं, इसलिए भाजपा इन चुनावों को हमेशा व्यापक रणनीति और नियोजन के साथ लड़ती है। आगामी चुनावों में विजय सुनिश्चित करने के लिए पार्टी अब पूर्ण रूप से तैयार है।



