Trending

Accident: महाराष्ट्र: पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर हादसा, 7 लोगों की मौत

Road Accident/Pune-Bengaluru Highway 7 killed in accident

मुंबई प्रतिनिधि: महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल के पास कंटेनर के अनियंत्रित होकर कई वाहनों को टक्कर मारने से लगी आग में 7 लोगों की मौत और कई घायल हो गए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है।

महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर कल देर शाम हुए दर्दनाक हादसे में सात लोगों की जान चली गई। यह घटना पुणे के नारे इलाके में नवले पुल के पास शाम करीब 5.40 बजे हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, एक बड़े कंटेनर ने अचानक नियंत्रण खो दिया और पीछे चल रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई और कुछ ही पलों में तीन वाहन इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटों ने हादसे को और भयावह बना दिया।
पुलिस और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पाया गया। कंटेनर से दो पुरुष, और कार से दो पुरुष, दो महिलाएं तथा एक छोटी बच्ची के शव बरामद हुए, कुल मिलाकर सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker