Bihar Assembly elections : बिहार विधानसभा चुनावों की मतगणना कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी
Assembly elections/Bihar new face will begin tomorrow at 8 am. under tight security

विशेष प्रतिनिधि: बिहार में 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे से 46 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी। ईवीएम और वीवीपैट सील हैं तथा मतगणना की निगरानी चुनाव पर्यवेक्षक करेंगे।
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती कल सुबह 8 बजे शुरू होगी। बिहार के 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर यह प्रक्रिया होगी। 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान दो चरणों में हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच तीन-स्तरीय प्रणाली के तहत सील किया गया है। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि सभी मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और राज्य पुलिस की तैनाती के साथ सीसीटीवी निगरानी और अन्य सुरक्षा प्रावधान किए गए हैं। विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव पर्यवेक्षक भी मतगणना की निगरानी करेंगे।



