Trending

महाराष्ट्र के छात्रों ने सियाचिन के सैनिकों को भेजी दिवाली सौगातः CM ने सराहा

Maharashtra Students Send Sweets & Cards To Siachen Troops — CM Devendra Fadnavis Extends Support”

नई दिल्लीः सियाचीन में देश की रक्षा में जुटे जवानों को महाराष्ट्र की एक संस्था ने दिवाली फराल भेजते हुए उनका मनोबल बढ़ाया है. आधार सोशल ट्रस्ट 11 वर्षों से सियाचीन बेस कैंप में सरहदों की रक्षा में जुटे जवानों को दिवाली सौगात भेजता है. इसमें स्वादिष्ट दिवाली फराल, छात्रों द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड, सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों के लिए स्कूली और खेल सामग्री, साथ ही साइकिलें भारतीय सेना तक भेजी गयी हैं.  ‘मायेची फरालचा घास’ पहल के माध्यम से, आधार सोशल ट्रस्ट की ओर से सियाचिन बेस कैंप में सैनिकों को यह फराल घास वितरित की जाती है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आधार के इस पहल की सराहना की और भविष्य में इस कार्य में संस्था को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

अभियान से जुड़े हैं महाराष्ट्र के 190 स्कूल

सैनिकों को दिवाली फराल भेजने वाली संस्था इस अभियान को सफल बनाने के लिए तमाम स्कूलों की मदद लेती है.अभियान से राज्य भर के 15 से 17 जिलों के लगभग 180 से 190 स्कूल जुड़े हैं। छात्रों, शिक्षकों और आम जनों की मदद से सैनिकों के लिए यह फराल घास तैयार की जाती है. दौंड के विधायक राहुल कुल, खडकवासला विधायक भीमराव तपकीर, पुणे जिला भाजपा महासचिव गंगाराम जगदाले, पुरंदर तालुका भाजपा महासचिव विशाल कुदाले ने इस पहल का समर्थन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker