
माथेरान में 7 से शुरू हुई ट्वॉय ट्रेन, 1907 में आरंभ हुई थी पहली सेवा
Two trains started at Matheran from 7, the first service started in 1907
नवी मुंबई-प्रतिनिधिः नेरल-माथेरान के बीच चलने वाली प्रसिद्ध ‘टॉय ट्रेन’ आज शुक्रवार 7 नवंबर से फिर से शुरू हो गई है। जून 2025 की शुरुआत में भारी बारिश के कारण यह ट्रेन बंद कर दी गई थी। यह ट्रेन नेरल से प्रतिदिन सुबह 8:50 और 10:25 बजे और माथेरान से प्रतिदिन दोपहर 2:45 और शाम 4 बजे रवाना होगी। छह डिब्बों वाली इस ट्रेन में तीन द्वितीय श्रेणी के डिब्बे और दो साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे। पहली ट्रेन में एक विस्टाडोम डिब्बा होगा, जबकि दूसरी ट्रेन में एक प्रथम श्रेणी का डिब्बा होगा। 1907 में शुरू हुई नेरल-माथेरान लाइट रेलवे इस वर्ष अपना 118वाँ वर्ष मना रही है।
पहाड़ियों से गुजरती है ट्रेन, ऐतिहासिक यात्रा का रोमांच
माथेरान टॉय ट्रेन का इतिहास 1907 में शुरू हुआ, जब नेरल और माथेरान के बीच इस 2-फीट नैरो-गेज हेरिटेज रेलवे को यातायात के लिए खोला गया था। इसका निर्माण सर आदमजी पीरभॉय ने करवाया था और इसे मुंबई के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड एलफिंस्टन के हिल स्टेशन बनाने के विजन के तहत बनाया गया था। यह ट्रेन पहाड़ियों के बीच से गुज़रते हुए एक सुंदर और ऐतिहासिक यात्रा अनुभव प्रदान करती है।



