Trending

Modi inaugurated | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया

Prime Minister | Narendra Modi inaugurated the commemoration of the national song Vande Mataram

नई दिल्लीप्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के स्मरणोत्सव का उद्घाटन किया। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में स्मरणोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर पीएम ने एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। पीएम ने VANDEMATRAM150.IN वेबसाइट की भी शुरुआत की। राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्‍य में स्मरणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव इस साल 7 नवंबर से अगले साल 7 नवंबर तक चलेगा।

वंदे मातरम् गीत बंकिमचंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को लिखा था। गीत मातृभूमि को शक्ति, समृद्धि और दिव्यता का प्रतीक बताता है। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को प्रेरित में वंदेमातरम् गीत की अहम भूमिका रही है। आज भी यह गीत राष्ट्रीय गौरव एवं एकता की अलख जगा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के स्मरणोत्सव कार्यक्रम में आयोजित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी वन्दे मातरम् गीत के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker