Jan Gan Man: अंग्रेजों के स्वागत में लिखा गया’जन गण मन’: BJP सांसद के बयान पर बवाल
“National Anthem Jan Gan Man Controversy: BJP MP’s Remark Triggers Outrage”

Karnataka BJP MP on National Anthem: कर्नाटक के बीजेपी सांसद और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विश्वेशर हेगडे कागेरी (Vishweshwar Hegde Kageri) अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने दावा किया कि भारत का राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ अंग्रेजों के स्वागत के लिए लिखा गया था और उस समय ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रगान बनाए जाने की जोरदार मांग उठी थी. बीजेपी सांसद के इस बयान के बाद सियासी हलचल मच गयी है. ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर देते हुए उन्होंने ये भी जोड़ा कि वंदे मातरम को राष्ट्रगान बनाने की लंबे समय से मांग चली आ रही है.
विवाद की शुरुआत: क्या बोले BJP सांसद कागेरी?
पूर्व विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी एक कार्यक्रम के दौरान आत्मनिर्भर भारत के संदर्भ में बोल रहे थे. फिलहाल इस बयान पर बड़ी बहस शुरू हो गयी है. और राजनीतिक गलियारों में हंगामा मच गया है. होनावर के पुलिस परेड ग्राउंड पर तालुक प्रशासन द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता यात्रा’ में बोलते हुए उन्होंने कहा, “जन गण मन मूल रूप से ब्रिटिश का स्वागत करने के लिए लिखा गया गीत था.” लेकिन सांसद ने साफ कहा कि वो इतिहास को दोहराना नहीं चाहते. फिर भी, उनके शब्दों ने लोगों को झकझोर दिया. सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं- क्या ये राष्ट्रगान का अपमान नहीं है?



