India Post : पोस्टल विभाग में व्यापक परिवर्तन की तैयारीः ज्योतिरादित्य सिंधिया
India Post is preparing for major changes: Jyotiraditya Scindia

नई दिल्लः केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज नई दिल्ली में डाक विभाग की तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक 2025–26 की अध्यक्षता की। चार घंटे चली इस बैठक में देशभर के 23 डाक परिमंडलों के अधिकारी शामिल रहे। यह वर्ष की दूसरी समीक्षा बैठक थी, पहली बैठक 15 जुलाई 2025 को हुई थी, जिसने संगठन में प्रदर्शन-आधारित और नवाचार-प्रधान कार्य संस्कृति की दिशा तय की थी।
तेलंगाना के मॉडलों से सीखने की जरूरत
23 डाक परिमंडलों में से दिल्ली (149%) और तेलंगाना (112%) सर्वोच्च प्रदर्शनकर्ता रहे, जबकि 16 परिमंडलों ने अपने लक्ष्य का 70 से 99 प्रतिशत तक हासिल किया। केन्द्रीय मंत्री ने ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के परिमंडलों में लक्षित सुधार के निर्देश दिए तथा दिल्ली और तेलंगाना के मॉडलों से सीखने पर जोर दिया।
जनवरी-मार्च 2026 में लॉन्च किए जाएंगे 6 नए उत्पाद
सिंधिया ने कहा कि तकनीक ही परिवर्तन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने निर्देश दिया कि आईटी 2.0 के सकारात्मक प्रभाव को “सिटिजन सेंट्रिक सर्विसेज” और “पीओएसबी सिस्टम” के अलावा अन्य संचालन इकाइयों में भी फैलाया जाए। उन्होंने बताया कि जनवरी और मार्च 2026 में छह नए उत्पाद लॉन्च किए जाएंगे, जो डाक विभाग के नवाचार और दक्षता को नई दिशा देंगे।



