Trending

Commence: 24 अक्टूबर से मंदसौर मंडियों में सोयाबीन खरीदी

Soybean procurement in Mandsaur mandis commences from October 24

मंदसौर: वांतर भुगतान योजना के अंतर्गत जिले में 24 अक्टूबर से सोयाबीन खरीदी का कार्य प्रारंभ होगा। कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में सभी एसडीएम, तहसीलदार, मंडी सचिव और राजस्व अधिकारियों द्वारा मुख्य एवं उप मंडियों का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडियों में पेयजल, छाया की व्यवस्था, विश्राम स्थल, सुरक्षा प्रबंध तथा हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। हेल्प डेस्क के माध्यम से किसानों को योजना से संबंधित जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

उप संचालक कृषि विभाग के अनुसार, जिले में अब तक 40,635 किसानों ने योजना के तहत पंजीयन कराया है। सोयाबीन खरीदी का यह अभियान 24 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 15 जनवरी तक संचालित रहेगा।

प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पंजीकृत किसानों को सुगम और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से उनके उत्पादन का उचित मूल्य मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker