Trending
PM मोदी की अपील: छठ भक्ति गीत शेयर करें, आस्था से जोड़ें दिल
PM Modi's appeal: Share Chhath devotional songs, connect hearts with faith

नई दिल्ली: प्रकृति और संस्कृति के संगम का प्रतीक माने जाने वाला महापर्व छठ समीप आ चुका है, और देशभर में इसकी तैयारियां पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी हैं। इस पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं से एक विशेष अपील की है।प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि बिहार सहित पूरे देश में छठ पर्व की तैयारियों में श्रद्धालु भावपूर्वक लगे हुए हैं। उन्होंने लिखा, “छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाते हैं।”अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया, “आप भी छठ पूजा से जुड़े भक्ति गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं आने वाले कुछ दिनों तक इन गीतों को सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।”



