Trending

FAKE CURRENCY RAID: इटावा में गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 5 की गिरफ्तारी!

FAKE CURRENCY RAID: Gang busted in Etawah, police arrest 5!

इटावा: सैफई थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़े नकली करेंसी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तस्वीरों में पुलिस की गिरफ्त में दिखाई दे रहे ये सभी आरोपी इटावा और फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। इनके पास से कुल 30,200 रुपये की जाली करेंसी, एक तमंचा, एक चाकू और स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। नकली नोटों में ₹200 और ₹500 के मूल्यवर्ग शामिल हैं।

कैसे चढ़े पुलिस के हत्थे?

पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक तुलसीपुर मोड़ के पास कार में नकली नोटों के साथ मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार सवार पांचों युवकों को दबोच लिया।शुरुआत में जब उनसे कागजात और नोटों के बारे में पूछताछ की गई तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आगरा के बाह क्षेत्र निवासी योगेश उर्फ करुआ से नकली नोट लेते हैं, जो 20 हजार असली रुपये के बदले 50 हजार रुपये के नकली नोट उपलब्ध कराता है।आगे क्या?- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपियों पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बरामद जाली करेंसी को फॉरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है। पुलिस अब गिरोह के सरगना योगेश उर्फ करुआ की तलाश में जुटी है और नकली नोट छापने में इस्तेमाल हुई फोटोकॉपी मशीन को बरामद करने का प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker