
Diya For Unity: खारघर में 2 लाख दिये जलाकर मनी अनोखी दिवाली, मंत्री नितेश राणे ने जलाया दीप
Diya For Unity: Min.Nitesh Rane lit the lamp. unique Diwali celebrated in Kharghar
नवी मुंबई-प्रतिनिधिः दीपोत्सव सामाजिक एकजुटता की रोशनी फैलाने और आनंद मनाने का उत्सव है. आज की शाम खारघर के रामशेठ ठाकुर पब्लिक स्कूल प्रांगण में इसकी शानदार झलक देखने को मिली. यहां मंत्री नितेश राणे की उपस्थिति में 2 लाख दिए जलाए गए और देश के शहीदों को याद करते हुए एकता का संदेश दिया गया. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शताब्दी वर्षगांठ पर इस दीपोत्सव का आयोजन किया गया. दीपोत्सव में आयोजक आदित्य कांबले और स्थानीय बीजेपी नेता बृजेश पटेल समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने दिया जलाया और भाईचारा एवं सद्भावना का संदेश दिया.
दीपोत्सव सनातन संस्कृति की पहचानःमंत्री नितेश राणे
मंत्री नितेश राणे ने कहा कि यह दीपोत्सव एकजुटता की भावना और सनातन परंपरा को प्रोत्साहन देने का एक माध्यम है. उन्होंने 2 लाख दिए जलाकर हिंदू संस्कृति को मजबूत करने में जुटे आयोजकों की सराहना की. मंत्री नितेश राणे ने कहा कि हिंदू मंदिरों एवं त्योहारों को धूम धाम से मनाना चाहिए, उन्होंने सभी जनों को जमकर प्रोत्साहित किया.
ताकि हिंदू परंपराओं को मिले प्रोत्साहन-आदित्य कांबले
वहीं दिया फॉर यूनिटी के आयोजक आदित्य कांबले एवं बीजेपी नेता बृजेश पटेल ने कहा कि स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर के सहयोग से बीते 5 वर्षों से दीपोत्सव का आयोजन चल रहा है. इसका उद्देश्य सामाजिक एकजुटता का संदेश देना है. उन्होंने कहा कि यह प्रयास सांस्कृतिक परंपरा को जतन करने, और इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का भी जरिया है.



