Trending

Bihar Election : तेजस्वी होंगे महागठबंधन का CM चेहरा, कांग्रेस ने BJP से पूछा-तुम्हारा सीएम कौन!

Bihar Election: Tejashwi will be the CM face of the grand alliance, Congress asked BJP - who is your CM?

Bihar Mahagathbandhan CM Face: बिहार चुनाव में बीजेपी खिलाफ खड़ा हुए महागठबंधन की सक्रियता बढ़ गयी है. आज गुरुवार पटना में आयोजित महागठबंधन की बैठक में सीएम फेस और सीट शेयरिंग का सस्पेंस खत्म होता नजर आया.  बैठक के बाद पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महागठबंधन के नेताओं ने एकजुटता का संदेश दिया है. दिल्ली से भेजे गए कांग्रेस के बिहार प्रभारी अशोक गहलोत ने सीएम फेस के लिए आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के नाम का ऐलान किया. इतना ही नहीं, सारा सस्पेंस खत्म करते हुए डिप्टी सीएम का भी ऐलान कर दिया गया.

मुकेश साहनी होंंगे डिप्टी सीएम फेस-गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा कि मुकेश सहनी महागठबंधन की तरफ से डिप्टी सीएम का चेहरा होंगे. ऐसा करते हुए अशोक गहलोत ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमने तो अपना सीएम चेहरा बता दिया अब आप बताइए कि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन है? आगे उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा असल में महाराष्ट्र मॉडल पर चुनाव लड़ रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker