
Lok kalyan Award : 23वां लोक कल्याण भूषण पुरस्कार, कई हस्तियां सम्मानित
23rd Lok Kalyan Bhushan Award, many celebrities honored
मुंबई/ प्रतिनिधि: पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधूताई सपकाळ के सेवा-धर्म और निराश्रितों के प्रति उनके योगदान को सम्मानित करते हुए ‘23वां लोककल्याण भूषण’ पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित समारोह में महाराष्ट्र के माजी प्रधान सचिव महेश झगडे ने ममताताई सपकाळ को प्रदान किया। पुरस्कार में शाल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, सन्मानचिन्ह और मानपत्र शामिल थे। साथ ही सुषमा सावळगी ने ममताताईं को साड़ी-चोली भेंट की। इस अवसर पर माजी राज्यमंत्री बाळासाहेब शिवरकर, माजी पं.स. सदस्य शंकर हरपळे, प्रतिष्ठान अध्यक्ष राजाभाऊ होले, हरिश्चंद्र कुलकर्णी, दिलीप भामे, इंद्रपाल हत्तरसंग, पांडुरंग शेंडे, सागर पिलाणे, राजू गर्जे, प्रशांत सुरसे, के.टी.आरू, नितीन आरू, राजाराम गायकवाड और प्राची देशमुख उपस्थित थे।
ममताताई सपकाल को लोक कल्याण पुरस्कार
कौन हैं सिंधुताई, जिनके नाम से दिया जाता है पुरस्कार
सिंधु श्रीहरि सपकाल एक सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री बिजेता रही हैं. उन्हें सामाजिक कार्य श्रेणी में कई अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है. सपकाल ने खुद को अनाथों के लिए समर्पित कर दिया। परिणामस्वरूप, उन्हें प्यार से “माई” कहा जाने लगा, जिसका अर्थ है “माँ”। उन्होंने 1,500 से ज़्यादा अनाथ बच्चों का पालन-पोषण किया और उनके माध्यम से 382 दामादों और 49 बहुओं का एक भव्य परिवार बनाया। उन्हें उनके कार्यों के लिए 700 से ज़्यादा पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने पुरस्कार राशि से अनाथ बच्चों के लिए घर बनाने हेतु ज़मीन खरीदी



