INDI Alliance Meet: पटना में महागठबंधन की साझा बैठक, सीट बंंटवारे पर चर्चा
INDI Alliance Meet: Joint meeting of Grand Alliance in Patna, discussion on seat sharing

बिहार/ प्रतिनिधि: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आज का दिन राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। महागठबंधन की आज पटना में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित होने वाली है, जिसमें सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है। पिछले बुधवार को कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने लालू यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इसी चर्चा के बाद महागठबंधन ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाने का फैसला किया।
पोस्टर को लेकर सियासी चर्चा
हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले जारी किए गए पोस्टर ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। इस पोस्टर में केवल तेजस्वी यादव की तस्वीर दिखाई गई है, जबकि राहुल गांधी या गठबंधन के अन्य नेताओं की तस्वीर शामिल नहीं है। विपक्ष के बड़े नेताओं की तस्वीर गायब होने के कारण राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। विश्लेषकों का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही महागठबंधन के सीएम चेहरे और सीट बंटवारे को लेकर चल रही उलझन सुलझ सकती है। राजनीतिक पार्टियों और मीडिया की नजरें अब इस सम्मेलन पर टिकी हुई हैं।



