Trending

Donkey Fest: MP के मंदाकिनी तट पर गधों का अनोखा मेला, जानिए क्या है इतिहास

Donkey Fest: A unique donkey fair is held on the banks of the Mandakini River

चित्रकूट (मप्र): दीपावली अमावस्या के अवसर पर आयोजित पांच दिवसीय मेले में दीपदान की रौनक अपने चरम पर रहती है। इसी श्रृंखला में आज मंदाकिनी नदी के तट पर तीन दिवसीय ऐतिहासिक गधा मेला का आयोजन किया गया। यह मेला दिवाली के दूसरे दिन सैकड़ों वर्षों से लग रहा है और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होने के साथ-साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।मेला स्थल पर दीपों और रंग-बिरंगी सजावट के बीच श्रद्धालु और पर्यटक गधा मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले रहे हैं।

 गधों की खरीद-बिक्री

मेले में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के विभिन्न जिलों के व्यापारी और जरूरतमंद गधों की खरीद-बिक्री के लिए आते हैं। यहां गधों की बोली भी लगाई जाती है, जो हजारों रुपये तक पहुंचती है।

पर्यटन और स्थानीय सहभागिता

सत्य प्रकाश, सदस्य पर्यटन प्रोत्साहन समिति, चित्रकूट, ने बताया कि यह मेला न केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा देता है। मेला व्यवस्थापक मुन्ना पांडेय ने कहा कि मेले का आयोजन व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है और आने वाले पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker