Govardhan Puja: देवास गाँवों में उत्सव और भक्ति
Devotion and festivity fill the air as villages in Dewas celebrate Govardhan Puja

देवास (मप्र):दीपावली का पावन पर्व पूरे प्रदेश में परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देवास जिले के ग्रामीण अंचलों में दीपावली का अलग ही रंग देखने को मिला। विशेष रूप से बरदू ग्राम में दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया, जिसे अन्नकूट उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, पशु-पालन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक भी माना जाता है। ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की और गौ माता की सेवा कर सनातन संस्कृति की सुंदर झलक पेश की।
कार्यक्रम की तैयारियों में गांव के लोग सुबह से जुटे रहे। गौ माता को नहलाया गया, फूलों से सजाया गया, माला पहनाई गई और स्वादिष्ट भोजन अर्पित किया गया। पूजा के बाद भगवान के चारों ओर दीपक जलाए गए और आरती का आयोजन किया गया। इसके बाद अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। इस आयोजन में ग्रामीणों ने भक्ति और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरे गांव में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल का आनंद देखने को मिला।



