Trending
Winter Season: केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, भक्तों में खलबली
Winter Season: Kedarnath temple doors closed, devotees in panic

नई दिल्ली प्रतिनिधि: भाई दूज के पावन पर्व पर गुरुवार को भगवान केदारनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए और पूरी केदारघाटी “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयघोष से गूंज उठी।कपाट बंद होने के मौके पर मंदिर को फूलों और धार्मिक अलंकरणों से भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी धाम पहुंचे और बाबा केदार के दर्शन किए।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में 17.5 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे, जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। उन्होंने कहा कि यह शीतकालीन बंदी धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक भी बनी, जिससे श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा।



