भोपाल: गोवर्धन पूजा संग श्री गिरिराज महोत्सव का आगाज़, अन्नकूट से हुई सेवा

Festival begins with Govardhan Puja, offering of Annakoot marks devotional start

भोपाल (मप्र): राजधानी भोपाल में दीपावली के दूसरे दिन धार्मिक उल्लास के बीच विभिन्न स्थानों पर गोवर्धन पूजन का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में संस्था वशिष्ठ द्वारा श्री गिरिराज महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली।महोत्सव की शुरुआत श्री गोवर्धन महाराज की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुई। भक्ति संध्या में भजन गूंजते ही श्रद्धालु गिरिराज भक्ति में सराबोर हो उठे।

आतिशबाजी और ब्रज की रासलीला बनी आकर्षण का केंद्र

महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहा रंगारंग आतिशबाजी, काशी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य आरती और ब्रज की रासलीला, जिसने दर्शकों को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया।

अन्नकूट और छप्पन भोग की अर्पणा

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद भगवान गिरिराज को अन्नकूट और छप्पन भोग अर्पित किए गए, जिसमें भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और गिरिराज महाराज के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

उद्देश्य: धार्मिक-सांस्कृतिक वातावरण को सुदृढ़ करना

संस्था वशिष्ठ के संयोजक डॉ. अनिल पचौरी और अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद सक्सेना ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य शहर में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों से इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने की अपील की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker