Trending
मोदी ने मलेशियाई PM से की बातचीत, ASEAN में भूमिका की सराहना
PM Modi congratulates Malaysia on ASEAN contribution

नई दिल्ली प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी भरी बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ASEAN से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया द्वारा आसियान (ASEAN) की अध्यक्षता संभालने पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को बधाई दी और आगामी ASEAN सम्मेलनों की सफलता के लिए शुभकामनाएं भी दीं।इस वार्ता को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और ASEAN-India साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



