Trending

Halal Ban: यूपी में हलाल पर प्रतिबंध-CM योगी ने उठाया सख्त कदम, जानिए क्या है अपील

Halal ban in UP - CM Yogi takes strict action, know what is the appeal

लखनऊ/ प्रतिनिधि: यूपी के तेजतर्रार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में हलाल सर्टिफिकेशन पर बैन लगा दिया है. सीएम का दावा है कि हलाल प्रमाणीकरण का इस्तेमाल सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे आतंकवाद के वित्तपोषण, लव-जिहाद और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों से भी जोड़ा गया है. बीती रात आरएसएस के एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हलाल सर्टिफिकेशन के मसले पर सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार हलाल उत्पादों पर बैन के फैसले को लेकर पूरी तरह गंभीर है, क्योंकि यह सिर्फ आर्थिक ही नहीं बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है।

हलाल से 25 हजार करोड़ का कारोबार, सतर्कता की अपील  

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी एजेंसी द्वारा प्रमाणित न होने के बावजूद लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कारोबार हलाल सर्टिफिकेशन के माध्यम से संचालित हो रहा है।सरकार के रुख का संदेश साफ मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद साफ संकेत मिलता है कि यूपी सरकार जल्द ही हलाल सर्टिफिकेशन के खिलाफ कड़े कदम उठा सकती है। योगी के अनुसार, ऐसी आर्थिक गतिविधियाँ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए खतरा बनती जा रही हैं। सीएम योगी ने जनता से अपील की कि वे सामान खरीदते समय सतर्क रहें और हलाल टैग वाले उत्पादों की पहचान कर समझदारी से फैसला लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker