Wishing : BJP नेताओं ने HM अमित शाह को दी बधाई, राजनीतिक हालात पर चर्चा
“BJP Leaders Extend New Year Greetings to Amit Shah at His Ahmedabad Residence”

अहमदाबाद: नए वर्ष के प्रारंभ पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके अहमदाबाद स्थित निवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नववर्ष की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा सहित अन्य वरिष्ठ नेता अमित शाह से मिलने पहुंचे और उन्हें नववर्ष एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर अमित शाह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से मिलकर उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएँ दी। नेताओं ने एक-दूसरे से शुभकामनाएँ साझा की और आने वाले वर्ष में सामाजिक और राजनीतिक समृद्धि की कामना की। इस दौरान सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।



