
छठ पूजा पर बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे की स्पेशल ट्रेन सेवा, 12,000 यात्रियों की सुविधा बढ़ी
Chhath Puja Rush Handled: Bareilly Gets Special Trains for 12,000 Travelers
बरेली: छठ पूजा के अवसर पर बरेली में पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इज्जतनगर मंडल प्रबंधक वीणा सिन्हा ने बताया कि त्योहारों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बरेली, लालकुआं, टनकपुर और काठगोदाम से मुंबई, कोलकाता, झांसी, प्रयागराज, राजकोट और देश के अन्य प्रमुख शहरों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।मंडल में प्रतिदिन औसतन 45 मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन होता है, और इस बार 46 अतिरिक्त कोच जोड़कर प्रतिदिन 12,000 अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है। इज्जतनगर मंडल प्रतिदिन लगभग चार लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर मुहैया कराता है।
वीणा सिन्हा ने बताया कि इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा, रेलवे ने सफाई, पानी की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा है ताकि त्योहार के दौरान यात्री सहज और सुरक्षित महसूस कर सकें।



