Diwali Meet : सियाचिन पहुंचे एयर मार्शल भारती, जवानों संग मनाई दिवाली
Diwali Meet: Air Marshal Bharti arrived in Siachen, celebrated Diwali with soldiers

नई दिल्लीः दिवाली के शुभ अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने लद्दाख सेक्टर का दौरा किया। जहां उन्होंने अत्यधिक ऊंचाई वाले कठिन इलाकों में तैनात भारतीय वायुसेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान एयर मार्शल भारती ने लद्दाख क्षेत्र में स्थित थोइस के पास टेरचे गाँव का भी दौरा किया, जहाँ उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें भी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय परिवारों को दी दिवाली शुभेच्छा
वहीं भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने सोमवार को सियाचिन ग्लेशियर का दौरा किया। उन्होंने इस दुर्गम क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना और वायुसेना के जवानों के साथ त्यौहार मनाया और हाल के अभियानों में उनके योगदान की सराहना की और उन्हें और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।



