Trending

Mann Ki Baat : PM मोदी का 26 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम

Mann Ki Baat : PM Modi's Mann Ki Baat program on 26 October

नई दिल्लीः   प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 26 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे.  इस महीने 26 अक्टूबर को आकाशवाणी दिल्ली से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण होगा. अबकी बार पीएम देश-विदेश के लोगों से अपने विचार साझा करेंगे। आकाशवाड़ी ने देश भर के नागरिकों से 24 अक्टबूर तक अपने सुझाव भेजने का आग्रह किया है. नागरिक 24 अक्टूबर तक टोल-फ्री नंबर, नरेन्द्र मोदी ऐप और माई जीओवी ओपन फोरम के माध्यम से अपने विचार और सुझाव भेज सकते हैं।

नागरिकों से सहभागिता, सुझाव की अपील

पीएम मोदी अपने मन की बात में हर बार देश की संस्कृति, कुटीर उत्पाद, पर्यटन स्थल और स्वदेशी पर जोर देते रहे हैं. दिवाली के समय मन की बात से पहले प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में गर्व से स्वदेशी अपनाने का आग्रह किया है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री अमेरिकी टेरिफ हमले से निपटने देशवासियों को नया संकल्प दे सकते हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker