Trending

Bihar Election : विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में टूटेगा विपक्षी महागठबंधन!

Opposition grand alliance to break in Bihar before assembly elections!

पटना-प्रतिनिधिः  बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी महागठबंधन में मचा घमासान अब सतह पर आ गया है. सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच टकराव इस कदर बढ़ गया है कि गठबंधन टूटने की कगार पर पहुंच गया है. इस महा-झगड़े का केंद्र बिंदु औरंगाबाद की कुटुंबा (सुरक्षित) विधानसभा सीट बन गई है. जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के खिलाफ RJD ने अपना उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है, जिससे गठबंधन की बची-खुची उम्मीदें भी दम तोड़ती दिख रही हैं.

कुटुंबा सीट पर तकरार, CM चेहरे पर फंसी पेंच 

बताया जा रहा है कि कुटुंबा सीट महागठबंधन की एकता पर सबसे बड़ा इम्तिहान बन गई है. अगर आरजेडी यहां कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मैदान में उतरती है, तो गठबंधन का ‘वेंटिलेटर पर चल रहा’ समीकरण कभी भी टूट सकता है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker