Trending

Bihar Election : 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों पर कड़ी निगरानी, ECI ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक

“Bihar By-Elections: ECI Deploys Observers for 8 Assembly Seats Under Close Watch”

पटना/विशेष प्रतिनिधिः भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार के 8 विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे उपचुनावों की कड़ी निगरानी के लिए बडा फैसला किया है. आयोग ने उपचुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए यहां कड़ी निगरानी के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति के आदेश दिए हैं. बिहार में विधान सभा के आम चुनाव, और 8 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव एक साथ होने वाले हैं. आयोग संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त पूर्ण शक्तियों के तहत स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की सहायता के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करता है। पहले चरण 1 के लिए 121 सामान्य पर्यवेक्षकों और 18 पुलिस पर्यवेक्षकों और बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के चरण 2 के लिए 20 पुलिस पर्यवेक्षकों के साथ 122 सामान्य पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। 8 विधानसभा क्षेत्र में चल रहे उपचुनावों में 8 सामान्य और 8 पुलिस पर्यवेक्षकों को भी तैनात किया गया है।

सघन निगरानी और शिकायतों के निपटारे के लिए पूरा इंतजाम

भारत निर्वाचन आयोग ने पर्यवेक्षकों को संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया पर बारीकी से नि‍गरानी रखने तथा पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में तैनाती के बाद, सभी पर्यवेक्षकों ने अपने आवंटित निर्वाचन क्षेत्रों का पहला दौर का दौरा पूरा कर लिया है और अब वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में वापस तैनात हो गए हैं। पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं के लिए पूरी तरह से सुलभ रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि उनकी शिकायतों का निवारण हो।

पर्यवेक्षकों को मतदान केन्द्रों का दौरा करने तथा मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग द्वारा हाल ही में की गई पहलों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker