Trending

Accident: धनतेरस के दिन नंदुरबार में भीषण दुर्घटनाः 8 लोगों की मौत, 15 घायल

Nandurbar Accident: 8 Killed, 15 Injured as Private Vehicle Crashes at Chandshaili Ghat

नंदुरबार/प्रतिनिधि: नंदुरबार के चांदशैली घाट पर एक निजी वाहन की दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। इनमें से 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब वे अस्तंबा यात्रा से लौट रहे थे। अस्तबा यात्रा से लौटते समय शनिवार सुबह लगभग 10:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चांदशैली घाट के एक तीखे मोड़ पर यात्रियों से भरी एक जीप (MH 39 AB 2802) अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मौके पर अधिकारी: जांच जारी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी यात्री धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे जब वाहन अचानक मोड़ पर संतुलन खो बैठा। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। घायलों को पास के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश:
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा दीवारों और चेतावनी संकेतों की भारी कमी है। उन्होंने प्रशासन से उचित यातायात प्रबंधन और मोड़ों पर बैरिकेड्स लगाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker