Pakistan vs Afaganistan: पाकिस्तानी हवाई हमलों में मारे गए 3 अफ़ग़ान क्रिकेटर, रद्द हुआ मुकाबला
Pakistani Airstrikes Kill Three Afghan Cricketers, End Ceasefire and Tri-Series

नई दिल्ली/ विशेष प्रतिनिधिः भारत से मुंह की खा चुका पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है. पाकिस्तान की ताजा हरकत अफगानिस्तान में देखने को मिली है. जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने एयर स्ट्राइक के जरिए अफगान के 3 क्रिकेट खिलाड़ियों की जान ले ली है. घटना 17 अक्टूबर की है. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में हवाई हमला किया जिसमें कम से कम 10 नागरिक मारे गए. जिसमें 3 क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें युवा क्रिकेटर कबीर आगा, सिबघतुल्लाह और हारून का नाम सामने आया है.
टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से हटने का फैसला
इस हमले ने 48 घंटे के युद्धविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान ने दावा किया कि ये हमले तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए थे, जबकि दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल 18 अक्टूबर को दोहा में तनाव बढ़ने पर चर्चा के लिए एकत्रित हुए थे। फिलहाल अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नवंबर में रावलपिंडी और लाहौर में होने वाली पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ आगामी त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला से हटने का फैसला किया है.



