
राजनीति में शोक: गोवा के पूर्व CM रवी नाइक नहीं रहे
Mourning in Politics: Former Goa CM Ravi Naik Passes Away
गोवा: राज्य के वरिष्ठ राजनेता और पूर्व मुख्यमंत्री रवी नाइक का आज सुबह फोंडा में हृदयाघात के कारण निधन हो गया। वे 79 वर्ष के थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शोक व्यक्त किया।रवी नाइक की राजनीतिक यात्रा पोंडा नगरपालिके के नगरसेवक के रूप में शुरू हुई। 1984 में उन्होंने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के टिकट पर फोंडा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधानसभा चुनाव जीत कर विधायक बने। इसके बाद 1998 में वे उत्तर गोवा से कांग्रेस के सांसद भी चुने गए।अक्टूबर 2000 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की युती सरकार में उन्होंने उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। इसके बाद दिगंबर कामत के नेतृत्व वाली युती सरकार में उन्होंने पाँच वर्ष तक गृहमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाई।2022 के विधानसभा चुनाव में रवी नाइक ने पोंडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और यह क्षेत्र पहली बार भाजपा के लिए जीत दिलाई। इसके बाद वे सावंत सरकार में कैबिनेट मंत्री बने।
रवी नाइक का निधन गोवा की राजनीति के लिए एक बड़ा झटका है। उनके राजनीतिक करियर में उन्होंने कई पदों पर कार्य करते हुए राज्य और जनता की सेवा की।



